{"_id":"5957e9f84f1c1b262d8b4a99","slug":"131498933752-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में 3.53 लाख किसानों के माफ होंगे फसली ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में 3.53 लाख किसानों के माफ होंगे फसली ऋण
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में 3.53 लाख किसानों को फसली ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। मंडलायुक्त ने बैंकों के कर्जदार लघु व सीमांत किसानों से शीघ्र आधार व मोबाइल नंबर फीड कराने को कहा है। जिससे उन्हें ऋण माफी का लाभ मिल सके।
कमिश्नर अजय कुमार शुक्ला ने शनिवार को एनआईसी में प्रदेश के प्रमुख सचिव (वित्त) अनूप चंद्र पांडेय के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में 3.53 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को फसली ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा।
बैंक अधिकारी डाटा उपलब्ध होने के बाद 10 दिन में अपनी सूचनाएं भरकर उपलब्ध कराएंगे। बांदा जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि किसान बैंकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें ऋण माफी योजना में कोई दिक्कत न हो। कहा कि पात्र किसानों की सूची गांव स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
इसमें कोई भी आपत्ति दर्ज करा सकता है। पात्र किसानों का सत्यापन लेखपालों से कराया जाएगा। बांदा जिले में 1.19 लाख किसान ऋण माफी योजना का लाभ पा सकेंगे। सीडीओ आरके सिंह ने बताया कि किसानों की तीन तरह की सूची तैयार होगी। पहली सूची में ऐसे किसान होंगे जिनका आधार नंबर फीट होगा।
दूसरा बिना आधार नंबर वाले और तीसरे नान भूलेख लिस्ट बनाई जाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में एडीएम गंगाराम गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त शिवकुमार मिश्रा, संयुक्त कृषि निदेशक गणेशमणि त्रिपाठी, उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी, एलडीएम एके ढींगरा आदि मौजूद रहे।
-वित्त सचिव के साथ कमिश्नर की वीडियो कांफ्रेंसिंग
-बैंक अधिकारियों से 10 दिनों में मांगा गया ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो