फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सड़क हादसों में गई युवक और वृद्ध की जान

सड़क हादसों में गई युवक और वृद्ध की जान

Thu, 14 Mar 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में गई युवक और वृद्ध की जान
बांदा। सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध और युवक की मौत हो गई। पहली घटना में दूध बेचने जा रहे वृद्ध को बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। दूसरी घटना में कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अन्य दो युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के पुरानी तिंदवारी निवासी कामता प्रसाद साहू (60) पुत्र लल्लूराम बुधवार को शाम दूध बेचने पैदल एक ढाबे में जा रहा था। गांव के नजदीक पीछे से बाइक सवारों ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र दुर्गेश ने बताया कि बाइक सवार भाग निकले।
विज्ञापन


दूसरी घटना में कोतवाली नगर के मवई बुजुर्ग गांव निवासी चुन्नू राजपूत (35) पुत्र रामसजीवन, उसका भतीजा दीपक (19) पुत्र रमेश राजपूत और राजबाबू (21) पुत्र राजाभइया एक ही बाइक पर बुधवार की रात बांदा आ रहे थे। शहर के सर्वोदय नगर में एक कार के अचानक रुकने से तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा टकराई। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-100 ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद चुन्नू राजपूत की मौत हो गई। बाइक दीपक चला रहा था। दुर्घटना के बाद कार सवार भाग निकले। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। महानगरों में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed