{"_id":"5c572e59bdec2217fc33e25a","slug":"121549217369-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी 55 श्रमिक बच्चों को मिले 2.55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी 55 श्रमिक बच्चों को मिले 2.55 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। प्रदेश के भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही %मेधावी छात्र पुरस्कार योजना’ से मंडल के 55 श्रमिक बच्चे लाभान्वित हुए हैं। दो बच्चे हाईस्कूल की परीक्षा में 62 फीसदी अंक लाए हैं। जूनियर हाईस्कूल के 53 बच्चों को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहन राशि दी गई है।
भवन निर्माण से जुड़े श्रमिक के बच्चों को आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए वर्ष 2016 में %मेधावी छात्र पुरस्कार योजना’ की शुरू गई थी। इस वर्ष योजना के तहत चित्रकूटधाम मंडल के जनपद बांदा में जुनियर हाईस्कूल में बेहतर अंक लाने 18, हमीरपुर में 21, चित्रकूट में 9, महोबा में 5 बच्चों को लाभान्वित किया गया। प्रत्येक बच्चे को 4500 रुपये की दर से दो लाख 15 हजार 500 रूपये की धनराशि खाते में भेजी गई है।
नरैनी के गढ़ा निवासी रामभवन व तिंदवारी के सियाशरण को हाईस्कूल की परीक्षा में 62 फीसदी अंक लाने पर पांच-पांच हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसी प्रकार संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के चित्रकूटधाम मंडल में कक्षा एक से पांच तक के 42 बच्चों को प्रतिमाह 100 रुपये व कक्षा 6 से आठ तक के 10 बच्चों को 150 रुपये छात्रवृत्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा का कहना है कि %मेधावी छात्र पुरस्कार योजना’ के तहत श्रमिक बच्चों को कक्षा पांच से स्नातक बेहतर अंक लाने पर व व्यवसायिक प्रशिक्षण में श्रमिक बच्चों को बीस हजार तक व बच्ची को 24 हजार तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।