फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   3224 छात्र-छात्राओं का छात्रवृति और शुल्क पूर्ति से सफाया

3224 छात्र-छात्राओं का छात्रवृति और शुल्क पूर्ति से सफाया

Fri, 17 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
3224 छात्र-छात्राओं का छात्रवृति और शुल्क पूर्ति से सफाया
बांदा। पिछले शैक्षिक सत्र में अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के 3224 छात्र-छात्राओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उन्हें छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति इस वर्ष नहीं मिलेगी। इसमें कक्षा 9 से परास्नातक तक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


पिछले शैक्षिक सत्र 2016-17 में जिले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और महाविद्यालयों के 31 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था। इनमें 28525 पात्र पाए गए, लेकिन छात्रवृत्ति 25,309 छात्र-छात्राओं को ही मिली है। 3224 छात्र-छात्राएं वंचित रह गए। इन्हें अब अगले वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा। छात्रवृत्ति न मिलने से छात्र-छात्राएं दोहरी मार झेल रहे है।
विज्ञापन


एक तो उन्हें पूर्व शैक्षिक सत्र की छात्रवृत्ति नहीं मिली है। दूसरा उन्हें नया प्रवेश भी अपने पास से कराना पड़ रहा है। पैसा न होने से खासे परेशान है। उधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजीव कुमार बघेल का कहना है कि छात्रवृत्ति का पैसा शासन छात्र-छात्राओं के खाते में सीधे भेजता है। इस बाबत वे कुछ भी नहीं कह सकते है। बजट की कमी से छात्रवृत्ति नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed