फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ईदुज्जुहा आज, ईदगाह में नमाज 8 बजे

ईदुज्जुहा आज, ईदगाह में नमाज 8 बजे

Sat, 02 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ईदुज्जुहा आज, ईदगाह में नमाज 8 बजे
बांदा। इस्लामी कलेंडर के जिलहिज माह की 10वीं तारीख को मनाए जाने वाली ईदुज्जुहा (बकरीद) शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी है। सुबह ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद कुर्बानियों का सिलसिला शुरू होगा। यह तीन दिनों तक चलेगा। शहर की मुख्य ईदगाह में नमाज सुबह 8 बजे होगी।
विज्ञापन


पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद बकरों आदि की बाजार गर्माई रही। साधारण बकरे 8 से 20 हजार रुपये तक के बिके। मदरसों और कई संस्थाओं द्वारा बड़े जानवरों की कुर्बानी के लिए लोगों से हिस्से (शेयर) जमा कराए गए हैं। कुर्बानियां नमाज के बाद शुरू होंगी और तीन दिन (12 जिलहिज अर्थात 4 सितंबर) तक चलेंगी।
विज्ञापन


नवाबी जामा मस्जिद में जुमा की नमाज में मुतवल्ली डा.शेख सादी जमां ने एलान किया कि शनिवार को ईदुज्जुहा की नमाज ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी। बारिश हुई तो नमाज नवाबी जामा मस्जिद में अदा की जाएगी। नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में बकरों की खरीद-फरोख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेख सरवर साहब की मस्जिद (कालवन गंज) में भी बड़ी संख्या में नमाजी इकट्ठा होंगे। यहां नमाज का समय सुबह 8:30 बजे रखा गया है। उधर, बड़े जानवरों की कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही होगी। मौलाना आबिद मियां रब्बानी ने कहा है कि उनके द्वारा कराई जाने वाली बड़े जानवरों की कुर्बानी पूर्व की तरह खाईंपार में पुराने स्लाटर हाउस के पास होगी। हिस्सा (मीट) लेने के लोग यहां आ सकते हैं।


मदरसा हथौरा की कुर्बानियां भी पूर्व की भांति पुराने स्थल खाईंपार में होंगी। देर शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी शालिनी ने बांदा शहर की ईदगाह जाकर जायजा लिया। सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। उनके साथ एडीएम गंगाराम गुप्ता, अपर एसपी अजय प्रताप, कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी, नगर पालिका सफाई निरीक्षक एचएस निरंजन आदि भी थे।

-नमाज के बाद शुरू होंगी कुर्बानियां
-अन्य मस्जिदों में भी होगी नमाज
-प्रशासन और पुलिस ने की तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed