{"_id":"598f4a114f1c1b87458b4bcd","slug":"121502562833-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई रोडवेज बस, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई रोडवेज बस, कई यात्री घायल
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (ब्यूरो)। जानवरों को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य दर्जन भर घायल उपचार कराकर दूसरे वाहनों से रवाना हुए। चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए।
शनिवार को सुबह करीब 9 बजे जीरो रोड डिपो की बस इलाहाबाद जाते समय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जानवरों को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बस में आगे की सीट में बैठे दो यात्री रामस्वरूप यादव (45) निवासी तिंदवारी व उसका रिश्तेदार पन्नालाला कुशवाहा (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब दर्जन भर यात्रियों को भी चोटें आईं।
सूचना पर थानाध्यक्ष शशिकांत पांडेय ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकलाया और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से पन्नालाल व रामस्वरूप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर कर दिया। रोडवेज बस घटना स्थल पर ही देर शाम तक खड़ी है। घायलों के बैग व सामान उसी में रखे रहे। चालक व परिचालक मौके से फरार हैं।
विज्ञापन
-दो यात्री नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर
-इंजीनियरिंग कॉलेज सामने सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो