फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1200 ponds and puddles of Mandal being filled with canals

Banda News: नहरों से भरे जा रहे मंडल के 1200 तालाब और पोखर

Thu, 04 May 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
1200 ponds and puddles of Mandal being filled with canals
बांदा। भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए चित्रकूटधाम मंडल के तकरीबन 1200 तालाबों और पोखरों को नहरों से भरा जा रहा है। हालांकि कई माइनरों की सफाई नहीं हुई है। इस कारण अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा है। करीब चालीस फीसदी तालाबों तक पानी पहुंचने में संशय है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के 1200 तालाबों को भरने के लिए एक मई से नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नहरें पूरे एक सप्ताह चलेंगी। नहरों का पानी माइनरों के माध्यम से तालाबों तक पहुंचेगा। खास बात यह है कि बांदा के तिंदवारी, बबेरू और कालिंजर क्षेत्र के कई ऐसे माइनर हैं, जिनकी टेल तक सफाई नहीं हुई है। इसी तरह अन्य जनपदों में भी कई माइनरों की टेल तक सफाई नहीं हुई है। इससे तालाबों तक पानी पहुंचा संभव नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में कई तालाब सूखे ही रह जाएंगे। विभागीय अफसरों का दावा है कि बांधों में अबकी पर्याप्त पानी है। बांदा में सिंचाई प्रखंड तृतीय व केन नहर प्रखंड डिवीजन के 440 तालाब भरे जाएंगे। इसके अलावा चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर के तालाब व पोखर भरे जाएंगे। तालाबों को भरने के लिए पंचायतीराज विभाग व सिंचाई विभाग को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चित्रकूटधाम मंडल के तालाबों की स्थिति
जनपद तालाब सूखे
बांदा 2290 502
महोबा 2385 474
हमीरपुर 2019 392
चित्रकूट 2100 320
योग 8794 1688

सूखे पड़े हैं कई माइनर
तिंदवारी व बांदा ब्लॉक में कई माइनरों में दो दिन बाद भी टेल तक पानी नहीं पहुंचा। यहां पर माइनर सूखे पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई न होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में तालाबों को भरना विभाग के लिए टेढ़ी खीर है। तिंदवारी के बडौची का कहना है कि पिछले साल भी निजी नलकूपों से तालाब न भरे जाते तो शायद पशुओं को पानी ही नहीं मिलता। विभाग चाहे जितने भी दावे करे, लेकिन नहरों से शत प्रतिशत तालाब नहीं भरे जा सकते है।

नहरों में पानी आ गया है तालाबों को भरने का काम शुरू हो गया है। अगले एक सप्ताह में लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत तालाब पोखर भर दिए जाएंगे।- श्याम जी चौबे, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed