{"_id":"5841b7624f1c1b0e1ede85fa","slug":"12-salaries-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 का वेतन रोका
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान स्कूलों से गायब या अभिलेखों में छेड़छाड़ तथा बच्चों की कम उपस्थिति पर आधा दर्जन प्रधानाध्यापकों और छह सहायक अध्यापकों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बीएसए शिवनारायण सिंह ने नरैनी क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। बनियनपुरवा में पत्र व्यवहार रजिस्टर में छेड़छाड़ पर सहायक अध्यापक सीता बाई का आज का वेतन रोक दिया। दुबरिया गांव में कामों में लापरवाही, गंदगी और शैक्षिक स्तर घटिया होने पर प्रधानाध्यापक गीता कुशवाहा का दिसंबर माह का वेतन रोक दिया। बरकतपुर में अनुपस्थित मिले सहायक अध्यापक संदीप कुमार शर्मा और उच्च प्राथमिक स्कूल की सहायक अध्यापक किरन दीक्षित का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बघेलाबारी प्राथमिक विद्यालय में ड्यूटी से नदारद सहायक अध्यापक पूजा मिश्रा का पहली व दूसरी दिसंबर का वेतन रोका। इसी विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मिथलेश कुमारी का दिसंबर माह का वेतन रोका गया। यहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कम बच्चे, परिसर में गंदगी और शैक्षिक गुणवत्ता घटिया पाए जाने पर प्रधानाध्यापक चंद्रपाल पटेल का दिसंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फतेहगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग-एक में छात्र संख्या कम होने और पढ़ाई घटिया होने पर प्रधानाध्यापक समेत पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन और मानदेय रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक ऊषा गुप्ता का भी एक दिन का वेतन रोका गया। यहीं सहायक अध्यापक नाथूराम के 29 नवंबर से अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज भाग-दो में प्रधानाध्यापक भोला प्रसाद पटेल के रिकार्ड की आलमारी में ताला बंद कर अनुपस्थित रहने पर दिसंबर माह का वेतन रोक दिया।
यहीं अनुदेशक पुष्पेंद्र प्रभाकर भी अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन रोका। मुहई गांव के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक गुलाबचंद्र का तत्काल प्रभाव से फतेहगंज भाग-दो से संबद्धीकरण समाप्त कर उनके मूल विद्यालय में भेजने के निर्देश दिए। बीएसए ने कहा कि संतोषजनक स्पष्टीकरण मिलने पर ही इन सभी का वेतन जारी होगा।