फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   12 patients admitted with fever and diarrhea

Banda News: बुखार और डायरिया के 12 मरीज भर्ती

Sun, 25 Feb 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
12 patients admitted with fever and diarrhea
बांदा। मौसम बदलने से बुखार और डायरिया का खतरा बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। रविवार को ट्राॅमा सेंटर में 12 मरीजों को भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार और डायरिया के मरीज ही आ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को ट्रॉमा सेंटर में गंगानगर निवासी अमिता (34), तिंदवारी गांव निवासी वंदना (11), बहेरी गांव निवासी सहोद्रा (45), शहर के जीआईसी के सामने निवासी माला (9), मर्दननाका निवासी गिरजेंद्र (25), डीएम कालोनी फूलकली (45), लोहड़िया निवासी कंचन (33), खम्हरिया निवासी बच्चीलाल (75), धीरज नगर निवासी अमिता (21), जेल कालोनी निवासी अनिल कुमार वर्मा (40), जवाहर नगर निवासी अर्चना (33), ग्योरा मुगली गांव निवासी मोहम्मद हुसैन (ढाई साल) को भर्ती कराया गया है। इन सभी को बुखार और डायरिया के चलते भर्ती कराया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी-गर्मी होने से लोगों में वायरल और डायरिया हो रहा है। इस मौसम में खान-पान में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा बासी और गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। सुबह-शाम ठंडी से बचकर रहें। एहतियातन गरम कपड़े पहने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed