{"_id":"671426f8fdb18577100a3f24","slug":"12-kabaddi-players-selected-in-trials-banda-news-c-212-1-bnd1004-117062-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रॉयल में कबड्डी के 12 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रॉयल में कबड्डी के 12 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिलास्तरीय कबड्डी ट्रायल हुआ। इसमें 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये खिलाड़ी 23 व 24 अक्टूबर को हापुड़ में होने वाली चैंपियनशिप में खेलेंगे।
उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। हापुड़ के चौहान गार्डन पिलपुआ में 23 व 24 अक्टूबर को 46वीं बालक (जोन बी) ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप होनी है।
कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव ने बताया कि ट्रायल में जिले के 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें खिलाड़ियों के आपस में मैच कराए गए। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
संघ के कपिल गुप्ता, अंकित कुशवाहा, बृजेश त्रिपाठी,मोहिल सिंह, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल उपस्थित रहीं। तीन खिलाड़ी रजनीश, शिवम गुप्ता व अमरेंद्र स्टैंड बाय में हैं। चयनित खिलाड़ी अभिषेक, कुलदीप, इंद्रसेन, हर्षवर्धन, सिद्धांत, शिवम, सोनू, भुनेश्वर, लवकुश, मोहित, मोहम्मद मूसा, दिव्यांशु हापुड़ में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।