फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   12 hours power failure, heat created havoc

Banda News: 12 घंटे बिजली गुल, गर्मी से मचा हाहाकार

Thu, 27 Jul 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 27 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
12 hours power failure, heat created havoc
फोटो-26 बीएनडीपी15 - भूरागढ़ सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर बदलते कर्मचारी।
विज्ञापन

बारह-बारह घंटे बिजली गुल, गर्मी से मचा हाहाकार
कई इलाकों में बिजली संकट से लोगों में रोष-बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बिजली संकट से लोगों का बुरा हाल है। बारह-बारह घंटे बिजली गुल हो रही है। कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने से तो कहीं लाइन में फाल्ट आने से यह दिक्कत हो रही है। इतने घंटे बिजली नहीं आने से लोग बिलबिला रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं।
शहर में बिजली की आपूर्ति पटरी से उतर गई है। 24 घंटे बिजली देने के दावों की हवा निकल गई है। भीषण गर्मी लोड अधिक होने से आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे है लाइने टूट रही है। लोगों को बमुश्किल 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। उधर, विभाग ने सब स्टेशन सहित ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने में लगा है। माेहल्लों की 12-12 घंटे बिजली बंद रहने से लोग और अधिक परेशान हो गए है। दिन तो किसी तरह लोग काट लेते है लेकिन सबसे बुरी दशा रात के समय होती है। बिजली के जाने से लोग खुले मैदान व छतों और सडक़ों में टहल कर रात गुजार रहे है। भरपूर नींद व आराम न मिलने से लोग बड़ी संख्या में बीमार हो रहे है।
विज्ञापन




यहां सबसे ज्यादा बिजली गुल

भूरागढ़ फीडर की क्षमता बढ़ाने के लिए 15 घंटे बंद रही बिजली।

छोटी बाजार में फाल्ट होने से छोटी बाजार फीडर चार घंटे बंद रहा।

फाल्ट व लाइन बदलने से मर्दन नाका फीडर दिन में सात घंटे बंद रहा।

कालूकुआं चौराहे में फाल्ट से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।

जिला परिषद के पास 33 केवी लाइन टूटने से दो घंटे बिजली बंद रही।
इंदिरा नगर के पास में फाल्ट से छह घंटे बंद रहा तुलसी नगर फीडर।

वर्जन-
गर्मी में बिजली की खपत बढ़ जाने से सब स्टेशन लोड नहीं ले पा रहे हैं। ट्रांसफार्मर व लाइन जल रही है। सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। शहर में दो सब स्टेशन सर्वे का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश देव, अधिशासी अभियंता, शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed