फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1,19,634 voters removed from Banda voter list, final list released

Banda News: बांदा की मतदाता सूची से घटे 1,19,634 मतदाता, अंतिम सूची जारी

Sat, 11 Apr 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
1,19,634 voters removed from Banda voter list, final list released
फोटो- 19 निर्वाचन कार्यालय। संवाद - फोटो : कतर्नियाघाट संर​क्षित वन क्षेत्र में विचरण करता पैंगोलिन।
बांदा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की लंबी प्रक्रिया के बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के अनुसार जनपद में अब कुल 12.29 लाख मतदाता शेष हैं। निर्वाचन विभाग के अथक प्रयासों के बावजूद 2025 की मतदाता सूची की तुलना में इस बार 1.19 लाख मतदाता कम हो गए हैं। वहीं एक लाख से अधिक मतदाता कम होने पर यह चुनाव में जीत-हार का गणित बिगाड़ने का आधार भी बन सकते हैं।
विज्ञापन




वर्ष 2025 की मतदाता सूची के अनुसार जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 13.49 लाख मतदाता थे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर, वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर जिले के 11.74 लाख मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत सत्यापन कराया गया। इस सत्यापन प्रक्रिया में 1.75 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी, जिसके परिणामस्वरूप इन मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए।
विज्ञापन




इसके बाद, मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर मात्र 9.98 लाख रह गई थी। मतदाता सूची को संतुलित बनाए रखने और मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से, निर्वाचन आयोग ने विभाग को दो लाख नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन ने एक सघन अभियान चलाया और लोगों को फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




निर्वाचन विभाग के प्रयासों से 2.31 लाख नए मतदाता जोड़े गए। इन नए मतदाताओं को जोड़ने के बाद, शुक्रवार को निर्वाचन विभाग ने 12.29 लाख मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि नए मतदाताओं को जोड़ने के बावजूद 2025 की सूची की तुलना में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या में 1.19 लाख की कमी आई है।



विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति



विधानसभा 2025 की सूची (पुरुष) 2025 की सूची (महिला) 2025 की सूची (अन्य) 2025 की सूची (कुल)



तिंदवारी 177390 149424 09 326823



बबेरू 191129 156739 14 347882



नरैनी 191535 163907 10 355452



बांदा 171419 147934 11 319364



योग 731473 618004 44 1349521
------



विधानसभा (पुरुष) (महिला) ( अन्य) (कुल)



तिंदवारी 164128 131640 08 295776



बबेरू 170495 132434 09 302938



नरैनी 171036 139078 09 310123



बांदा 145514 119739 10 265263



योग 651173 522891 36 1174100
------



विधानसभा अंतिम सूची (पुरुष) अंतिम सूची (महिला) अंतिम सूची (अन्य) अंतिम सूची (कुल)



तिंदवारी 172315 138142 08 310465



बबेरू 177689 137887 07 315583



नरैनी 177990 144180 10 322180



बांदा 153814 1278835 10 281659



योग 681808 548044 36 1229887
-----



शुक्रवार को मतदाता सूची का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच अंतिम प्रकाशन किया गया। सभी को मतदाता सूची की एक प्रति भी दी गई है। नए मतदाता जोड़ने का अभियान चलता रहेगा। पहली जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं को फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता बनवाने में सहयोग करें।



धर्मेंद्र कुमार

उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बांदा



==


ईपिक नंबर से खोजें अपना नाम



मतदाता सूची में ऑनलाइन अपना नाम खोजने के लिए आपको मतदाता सेवा पोर्टल https://electoralsearch.eci.gov. in/ पर जाना होगा। यहां पर आप आप अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं।



इसके बाद ईपिक नंबर बॉक्स में आपको अपना मतदाता सूची का नंबर लिखना है। राज्य का नाम उत्तर प्रदेश चुनना है। कैप्चा को भरकर आप सर्च बटन पर क्लिक करें।



विवरण से खोजें : मतदाता सेवा पोर्टल https://electoralsearch.eci.gov.in/पर दूसरा तरीका विवरण के साथ खोजने का दिया गया है। अगर आपको अपना मतदाता सूची नंबर यानी ईपिक नंबर याद नहीं है तो इस विधि का आप उपयोग कर सकते हैं। इस टैब में आपको सबसे पहले राज्य और भाषा चुननी है। इसके बाद आप अपना और अपने संबंधी का नाम अंकित कर सकते हैं। संबंधी में पिता का नाम दर्ज करना होगा। इसके बाद जन्म तिथि, आयु, लिंग, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को चुनकर कैप्चा को भरें। सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद मतदाता सूची में नाम का विवरण सामने आ जाएगा।




मतदाता सेवा पोर्टल https://electoralsearch.eci.gov.i n / पर मोबाइल से मतदाता सूची में नाम खोजने का दिया गया है। इस टैब में आपको राज्य का नाम और भाषा चुनने के बाद मोबाइल नंबर भरना होगा। अगर मतदाता सूची से आपका मोबाइल नंबर पंजीकृत है तो फिर आप कैप्चा भरकर भेजें ओटीपी पर क्लिक करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो नाम का अपडेट आ जाएगा।

फोटो- 19 निर्वाचन कार्यालय। संवाद

फोटो- 19 निर्वाचन कार्यालय। संवाद- फोटो : कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में विचरण करता पैंगोलिन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed