{"_id":"5be07b77bdec2269b642a7b7","slug":"11541438327-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कटी केबल, बांदा-चित्रकूट के फोन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कटी केबल, बांदा-चित्रकूट के फोन ठप
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। त्योहारी सीजन में बीएसएनएल की सेवाएं बार-बार ध्वस्त होने से उपभोक्ताओं में रोष है। केंद्र सरकार की इस एजेंसी की किरकिरी हो रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निजी कंपनियों से सांठगांठ कर बीएसएनएल अधिकारी जानबूझकर आए दिन सेवाएं बाधित करा रहे हैं। धनतेरस पर भी पूरा दिन बीएसएनएल का नेटवर्क ठप रहा। लेन-देन, क्लीयरिंग, मैसेज आदि बाधित रहे।
करीब 14 दिन के अंदर सोमवार को दोबारा जियो (रिलायंस) के ठेकेदार ने खुदाई करते समय बीएसएनएल की ओएफसी केबल काट दी। धनतेरस के मौके पर बांदा-चित्रकूट जिले के लाखों उपभोक्ता परेशान हो उठे। लेन-देन बाधित रहा। प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हुए। मोबाइल और बेसिक फोन भी ठप रहे।
बीएसएनएल के जिला प्रबंधक आरके निगम ने बताया कि बांदा से फतेहपुर होकर प्रयागराज (इलाहाबाद) जोन जाने वाली ओएफसी केबल फतेहपुर में जियो ठेकेदार द्वारा कराई जा रही खुदाई में कट गई। बांदा-चित्रकूट के लगभग डेढ़ लाख फोन बंद हो गए।
विज्ञापन
फतेहपुर में केबल दुरुस्त करा रहे बीएसएनएल इंजीनियर वीके त्रिपाठी ने ठेकेदार की लापरवाही बताई। उन्होंने कहा कि प्राइवेट कंपनी बुंदेलखंड के सभी जिलों में अपनी केबल डाल रही है। इसके लिए बीएसएनएल से अनुमति नहीं ली गई।