{"_id":"5bbcfb63867a55283e7331c6","slug":"11539111779-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख हेक्टेअर में ज्यादा होगी रबी की बुआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख हेक्टेअर में ज्यादा होगी रबी की बुआई
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। अपनी आय बढ़ाने का जिम्मा सरकार ने किसानों पर ही डाल दिया है। बुंदेलखंड में रबी की फसल की बुआई एक लाख हेक्टेअर ज्यादा करने को कहा है। कृषि विभाग ने यही लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस वर्ष बुंदेलखंड के सातों जिलों में 9,26,797 हेक्टेअर में बुआई होगी। यह पिछले वर्ष से 1,02,172 हेक्टेअर ज्यादा है।
सरकार ने किसानों को आय दोगुनी करने का भरोसा दिला रखा है। इसी कवायद में चित्रकूटधाम मंडल के लिए रबी फसल में एक लाख से अधिक हेक्टेअर क्षेत्रफल की बुआई का लक्ष्य बढ़ाया गया है। मंडल में कुल 9,26,797 हेक्टेअर बुआई का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष की तुलना में यह 1,02,172 हेक्टेअर ज्यादा है। पिछली बार 8,24,634 हेक्टेअर में रबी की बुआई हुई थी। कार्ययोजना जारी होने के साथ कृषि विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। विभाग का दावा है कि बढ़े हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जाएगा। दूसरी तरफ हालात यह है कि बुंदेलखंड के बांधों में पानी का भंडार नहीं हो पाया है। अन्ना पशुओं की समस्या जस की तस बरकरार है। ऐसे में सिर्फ बुआई का रकबा बढ़ा देने से किसानों की आमदनी बढ़ाने की बात मुनासिब नहीं लग रही।
बांदा। कृषि विभाग का मानना है कि 1.02 लाख हेक्टेअर में बुआई बढ़ाने से रबी की फसल में एक लाख 79 हजार 466 टन पैदावार का इजाफा होगा। पिछले सीजन में चित्रकूटधाम मंडल में 13 लाख 43 हजार टन से अधिक की पैदावार का लक्ष्य रखा गया था। इस बार यह बढ़ाकर 15 लाख 22 हजार 983 टन कर दिया गया है।
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में सर्वाधिक फसलें रबी में होती हैं। इनमें गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों/राई, तोरिया, अलसी, जौ व मक्का आदि शामिल हैं। बुआई की शुरुआत अक्तूबर माह से हो जाती है।
रबी की कार्ययोजना जारी हो गई है। कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बढ़े हुए क्षेत्रफल के अनुरूप खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर समय से बुआई कराई जाएगी कि लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।- एके सिंह, कृषि उप निदेशक, चित्रकूटधाम मंडल
-चित्रकूटधाम मंडल में बढ़ाया गया लक्ष्य
-किसानों की आय बढ़ाने की कवायद
-सातोें जिलों में 9.26 लाख हेक्टेअर में होगी बुआई
अमर उजाला ब्यूरो