{"_id":"5a6e0e634f1c1ba3268b7011","slug":"11517162083-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमानी बनाते समय डंफर में दबकर मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमानी बनाते समय डंफर में दबकर मिस्त्री की मौत
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। डंपर की कमानी बनाते समय पहिये के नीचे दबकर मिस्त्री घायल हो गया। कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अन्य घटना में तीन बाइक सवार समेत पांच राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शहर के गुलाब बाग निवासी मुन्ना (55) कमानी मिस्त्री था। शनिवार की शाम वह मंडी समिति बाईपास के पास दुकान में डंपर की कमानी ठीक कर रहा था। चालक ने लापरवाही में डंपर आगे बढ़ा दिया। मुन्ना पहिये में दबकर घायल हो गया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। भाई रमेश ने बताया कि मुन्ना के कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव का गोरेलाल (23) रविवार की सुबह अपने चचेरे भाई विद्यानंद (23) के साथ बाइक से कबरई जाते समय साइकिल सवार बच्चे को बचाने में गिरकर दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, फतेहगंज थाना क्षेत्र के बरछा डंड़िया गांव का कमल (32) शनिवार की शाम बाइक से फतेहगंज जाते समय गिरकर जख्मी हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव का आलोक कुमार (25) शनिवार की शाम बाइक से खेत जाते समय मवेशी से टकराकर गिर पड़ा। मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा गांव का सरदार (70) शनिवार की शाम पैदल खेत जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
डंपर मेें दबकर मिस्त्री की मौत
कमानी ठीक करते समय हुआ हादसा
अन्य हादसों में बाइक सवार समेत 5 घायल
बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट