फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सीयूजी फोन आज चालू न हुए तो वेतन पर ब्रेक

सीयूजी फोन आज चालू न हुए तो वेतन पर ब्रेक

Mon, 24 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीयूजी फोन आज चालू न हुए तो वेतन पर ब्रेक
बांदा। मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला ने चित्रकूटधाम मंडल के सभी अधिकारियों को अपने सीयूजी फोन चालू रखने का सख्त निर्देश दिए हैं। जो अधिकारी तबादले पर अभी आएं हैं उन्हें मंगलवार यानी 25 जुलाई तक हल हाल में फोन चालू करने को कहा है। वरना उनके वेतन रोकने की चेतावनी दी है। ई-टेंडरिंग संबंधी बैठक से नदारद सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) नीरज कुमार का आयुक्त ने एक दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को आयुक्त एनआईसी के मीटिंग हाल में ई-टेंडरिंग की समीक्षा बैठक में सिंचाई विभाग के एसई बिना अनुमति के मुख्यालय से गायब बताए गए। आयुक्त ने उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी को निर्देश दिया कि एसई नीरज कुमार का एक दिन का वेतन रोक दिया जाए।
विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि इसके पहले भी एसई बिना अनुमति के चले गए थे। आयुक्त ने कहा कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों को सीयूजी नंबर मिले हुए हैं उन्हें वह हर हाल में चालू रखें। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी सीयूजी नंबर चालू नहीं किए हैं। हाल ही में तबादले पर आए कई अधिकारी भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस रवैये पर कड़ा रुख अपनाया जाएगा। उनके वेतन रोकने के आदेश दिए जाएंगे। आयुक्त ने प्रदेश के प्रमुख सचिव (आईटी) के साथ मंडल स्तरीय निर्माण कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। अधिकारियों से कहा कि डिजिटल हस्ताक्षर बनवाने के लिए वही मोबाइल नंबर दें जिसका वह खुद प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए आयुक्त ने तीन दिन की मोहलत दी है।


आयुक्त ने कहा कि ई-टेंडरिंग के बारे में कोई तकनीकी जानकारी प्रवीण कुमार (लखनऊ) से फोन नंबर-9235567201 पर प्राप्त की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि मंडल व जिलों में ई-टेंडरिंग का प्रशिक्षण आयुक्त की निगरानी में चल रहा है।

-मंडल के अफसरों को आयुक्त ने दी चेतावनी
-बैठक से नदारद सिंचाई एसई का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed