फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मेहनत से ही निकलते सफलता के रास्ते

मेहनत से ही निकलते सफलता के रास्ते

Sun, 10 Mar 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मेहनत से ही निकलते सफलता के रास्ते
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के वार्षिकोत्सव में डीएम हीरा लाल ने इंजीनियरिंग छात्रों से कहा कि मेहनत से ही सफलता के रास्ते निकलते हैं। समय के महत्व को समझें। जो इसकी अनदेखी करता है वह पिछड़ जाता है। मनुष्य को खुद खुश रहना चाहिए और दूसरों को खुश करने का प्रयास करना चाहिए। वार्षिकोत्सव में नाटक, लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर कालेज की पत्रिका का विमोचन हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएम ने बांदा के इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज और कृषि महाविद्यालय को ब्रह्मा, विष्णु, महेश की संज्ञा दी। छात्रों से कहा चुनाव में मतदान का ग्राफ 90 फीसदी से कम न हों। ज्योतिष शास्त्रत्त् की 12 राशियों पर आधारित वेशभूषा में छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक किया। साथ ही मीडिया की विसंगतियां उजागर करने वाले नाटक में संदेश दिया कि लोकतंत्र में मीडिया का ईमानदार होना जरूरी है।
विज्ञापन


कालेज डायरेक्टर प्रोफेसर एसपी शुक्ला ने कहा कि इंजीनियरिंग कालेज लगातार प्रगति कर रहा है। स्टार्टअप में भी यहां के छात्रों को सफलता मिली है। प्लेसमेंट में भी उनका चयन हुआ है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजीव कुमार बघेल, कालेज रजिस्ट्रार डा. आशुतोष तिवारी, डा. शैलेंद्र बादल, अर्चना सिंह, डा. सुरेंद्र कुमार, डा. पूजा सिंह, डा. मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

अतर्रा राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के वार्षिकोत्सव में छात्रों को डीएम ने दिए टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed