{"_id":"5c8554a8bdec22140c42ae3e","slug":"111552241832-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के पौने दो सौ हज यात्रियों ने सीखे हज के तौर-तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के पौने दो सौ हज यात्रियों ने सीखे हज के तौर-तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। इस वर्ष हज यात्रा पर जा रहे चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों के हज यात्रियों को हज के तौर तरीके व नियम व शर्तें बताए गए। रविवार को यहां मंडल मुख्यालय में एक दिवसीय विशेष हज तरबियती कैंप (प्रशिक्षण शिविर) का आयोजन हुआ। चारों जनपदों के लगभग पौने दो सौ हज यात्री शामिल हुए।
खानकाह इंटर कालेज में आयोजित ट्रेनिंग कैंप की शुरूआत तिलावत और नात से हुई। हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने महिला व पुरुष हज यात्रियों को बताया कि मदीना और मक्का में कहां और क्या अरकान अदा करना है। इसे प्रोजेक्टर पर भी दिखाया गया। एहराम (हज के दौरान पहना जाने वाला खास कपड़ा) को पहनने के तरीके और इसकी अहमियत बताई। हज में मीना, अराफात, मुजदलफा आदि मुकामों में अदा किए जाने वाले अरकान से अवगत कराया गया। रमी (दौर) के बारे में बताया।
हज यात्रियों के सवालों के जवाब भी दिए। यह भी बताया गया कि हज यात्रा में कितना सामान ले जाने और लाने की इजाजत हज कमेटी ने दी है। मक्का मदीना में सऊदी अरब के क्या-क्या कायदे कानून लागू हैं।
विज्ञापन
हज ट्रेनिंग कैंप में अपर जिला जज खलीकुज्जमां ने हज यात्रियों को इस मुबारक सफर के लिए मुबारकबाद दी और कहा कि मुल्क की तरक्की और अमन के लिए वहां दुआएं करें। पूर्व शिक्षा अधिकारी जमीरुद्दीन सिद्दीकी, जाहिद अहमद, हाजी मोहम्मद फारुक, एआईएमआईएम के वाजिद अली, आरिफ खां, फसी उल्ला खां, बीएलओ जुल्फिकार अहमद आदि शामिल रहे।
रवानगी से लेकर वापसी तक की दी गई जानकारियां
हज के दौरान अदा किए जाने वाले अरकान बताए
चारों जनपदों के हज यात्रियों की एक दिवसीय ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो