फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पथरीले पाठा में पानी, मैदानों में वीरानी

पथरीले पाठा में पानी, मैदानों में वीरानी

Tue, 18 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पथरीले पाठा में पानी, मैदानों में वीरानी
बांदा। पत्थरों के बीच पानी और मैदानों में वीरानी। प्रकृति ने चित्रकूटधाम मंडल में कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। पत्थरों और पहाड़ों से भरपूर पाठा वाली धर्मनगरी चित्रकूट में भूजल स्तर में हैरतनाक वृद्धि हुई है। यहां मानसून से पहले लगभग तीन मीटर जल स्तर ऊपर आ गया है। दूसरी तरफ मैदानी इलाके और मंडल मुख्यालय बांदा जनपद में मात्र 85 सेंटीमीटर ही भूजल स्तर बढ़ा है।
विज्ञापन


भूजल विभाग ने बांदा और चित्रकूट जनपदों में मानसून के पहले (प्री-मानसून) जल स्तर की रिपोर्ट दी है। इसमें पिछले वर्ष 2016 और इस वर्ष 2017 के दौरान भूजल स्तर में उतार-चढ़ाव दर्शाया है।
विज्ञापन


पत्थरों और पहाड़ों से पटे पड़ी पाठा क्षेत्र की धार्मिक नगरी चित्रकूट में इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा 2.89 मीटर भूजल स्तर बढ़ा है। पिछले वर्ष यहां का औसत भूजल स्तर 12.25 मीटर गहराई पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष मानसून के पहले यह चढ़कर 9.36 मीटर पर आ गया। 2.89 मीटर की वृद्धि हुई। सभी पांचों ब्लाकों में जल स्तर बढ़ा है। सबसे ज्यादा 3.28 मीटर जल स्तर पहाड़ी ब्लाक में बढ़ा है।

दूसरी तरफ केन और यमुना जैसी बड़ी नदियों तथा एक दर्जन से ज्यादा छोटी नदियों से भरपूर मैदानी जनपद बांदा में प्री-मानसून जल स्तर सिर्फ 0.85 मीटर ही बढ़ा है। वर्ष 2016 में यहां का जल स्तर 11.70 मीटर गहराई पर था। अबकी वर्ष 2017 में यह 10.85 मीटर पर है।


मात्र 85 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बबेरू ब्लाक में भूजल स्तर 0.54 सेंटीमीटर और घटा है। अन्य सात ब्लाकों में मामूली वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा 2.51 मीटर भूजल नरैनी ब्लाक में बढ़ा है। दूसरे नंबर पर बड़ोखर खुर्द ब्लाक है जहां 2.10 मीटर की वृद्धि हुई है।

-प्री-मानसून भूजल स्तर में चित्रकूट आगे
-मैदानी बांदा में 85 सेंटीमीटर की वृद्धि
-चित्रकूट में 2.89 मीटर भूजल चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed