{"_id":"5dc9a2568ebc3e5aed7d998e","slug":"11-outpost-in-charge-transfers-banda-news-knp5252141108","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 चौकी प्रभारियों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 चौकी प्रभारियों के तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अयोध्या मामले में सुप्रीमकोर्ट का फैसला और जश्ने ईद मीलाद जैसे संवेदनशील मौके शांतिपूर्वक निपटते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मंगलवार को 22 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए। इनमें 11 चौकी प्रभारी हैं।
उपनिरीक्षक राजकुमार को पुलिस लाइन से सिविल लाइन चौकी भेजा गया है। सिविल लाइन चौकी में तैनात रहे अनूप कुमार पांडेय को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पपरेंदा चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया को शहर की मर्दननाका चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है।
मर्दननाका चौकी इंचार्ज रहे नरेशचंद्र निगम को पपरेंदा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। देहात कोतवाली के अनिल कुमार सिंह अकबरपुर (गिरवां) चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। अकबरपुर (गिरवां) चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह अब बबेरू कस्बा चौकी प्रभारी होंगे। अब तक बबेरू कस्बा चौकी प्रभारी रहे शिवपाल सिंह को बांदा शहर कोतवाली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी विजय सिंह पुलिस लाइन भेज दिए गए हैं। साइबर सेल में कार्यरत भानु प्रताप कालवनगंज चौकी प्रभारी और अब तक कालवनगंज में चौकी प्रभारी रहीं अनुपमा तिवारी को इसी चौकी में उपनिरीक्षक तैनात किया गया है। खुरहंड चौकी प्रभारी रमाकांत शुक्ला सिमौनी चौकी इंचार्ज और सिमौनी के चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार खुरहंड के चौकी इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। पैलानी थाने के राय साहब यादव कालिंजर चौकी प्रभारी होंगे।
अब तक कालिंजर चौकी प्रभारी रहे केशरी कुमार तिवारी अतर्रा थाना भेजे गए हैं। पुलिस लाइन से इंद्रमणि त्रिपाठी को अतर्रा थाना, बलवेंद्र सिंह को बिसंडा थाना और नागेंद्र कुमार पांडेय को मरका थाना तथा सत्यपाल सिंह को देहात कोतवाली भेजा गया है। गुढ़ाकलां चौकी प्रभारी प्रेमनारायण को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
उनका ड्यूटी के दौरान शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था। देहात कोतवाली के उपनिरीक्षक राकेश कुमार को गुढ़ाकलां का चौकी इंचार्ज नियुक्त किया है। मटौंध थाने के अनिरुद्ध प्रताप सिंह अब बेंदाघाट चौकी प्रभारी होंगे। अब तक बेंदाघाट चौकी इंचार्ज रहे राधा मोहन खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।