फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   11 officers and 35 employees were found absent, salaries of all were withheld.

Banda News: 11 अधिकारी व 35 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सभी का वेतन रोका

Wed, 10 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 10 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
11 officers and 35 employees were found absent, salaries of all were withheld.
डीपीआरओ कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी की अनुपस्थिति की जानकारी लेती डीएम। स्रोत- सूचना विभाग
बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा ने बुधवार को अचानक विकास भवन पहुंच गईं। यहां 11 अधिकारी व 35 कर्मचारी अनुपस्थित मिलें। सभी का एक दिन का वेतन रोकने व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी ठीक सुबह 10 बजे विकास भवन पहुंच गईं। ज्यादातर कार्यालय में न अधिकारी आए थे और न कर्मचारी। जिला पंचायत राज विभाग में दो कर्मचारियों को छोड़कर कोई नहीं था। यहां तक डीपीआरओ व एडीपीआरओ भी नहीं थे। इसी प्रकार जिला कृषि विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, रेशम विकास, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उप दुग्धशाला विकास, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहायक निदेशक मत्स्य आदि में 11 अधिकारी व 35 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने सहित सभी से स्पष्टीकरण मांगने के सीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि पुनः निरीक्षण के दौरान अगर संबंधित अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय 10 बजे उपस्थित हों। अधिकारी 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed