Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   11 months' honorarium, 12 months' EPF dues

Banda News: 11 माह का मानदेय, 12 माह का ईपीएफ बकाया

Sat, 07 Nov 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
11 months' honorarium, 12 months' EPF dues
नरैनी। विकास खंड नरैनी में संविदा पर कार्यरत तकनीकी सहायकों को 11 माह से मानदेय और 12 माह से ईपीएफ का भुगतान नहीं मिला है।
विज्ञापन

लंबे समय से बकाया धनराशि का भुगतान न होने से नाराज तकनीकी सहायकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है।
विजय द्विवेदी, अशोक सहित अन्य तकनीकी सहायकों ने बताया कि मानदेय भुगतान की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराया गया। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगातार भुगतान अटके रहने से उनके सामने परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का संकट खड़ा हो गया है। इससे आर्थिक के साथ मानसिक परेशानियां भी बढ़ रही हैं।
तकनीकी सहायकों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के मार्च माह, वर्ष 2025-26 के नवंबर से मार्च तक पांच माह और वर्ष 2026-27 के अप्रैल से अगस्त तक पांच माह का मानदेय नहीं मिला है। इस तरह कुल 11 माह की धनराशि लंबित है। वहीं, अगस्त 2025 से अब तक 12 माह का ईपीएफ भी जमा नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि बीच-बीच में सामग्री मद में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। तकनीकी सहायकों ने बकाया मानदेय और ईपीएफ की धनराशि जल्द जारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed