फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   11 including BSP filed nominations on the last day

Banda News: अंतिम दिन बसपा सहित 11 ने कराया नामांकन

Fri, 03 May 2024 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
11 including BSP filed nominations on the last day
बांदा। नामांकन के आखिरी दिन बसपा प्रत्याशी मंयक ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दो और सेटों में पर्चा दाखिल किया। उधर, दस अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कुल आठ दिन में 20 प्रत्याशियों ने 40 सेटों में नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी ने जीआईसी में सभा की और जुलूस निकालकर अपनी ताकत दिखाई। इसके पहले उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर दो और सेटों में नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा शुक्रवार को अब्दुल सुब्हान नोमानी, उमेश, विजय प्रकाश, अरविंद, प्रमोद कुमार आजाद, राजकुमार, दिनेश पाल, रामसंजीवन बाबूलाल, मोहन लाल ने नामांकन किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व सपा से शिवशंकर, कृष्णा पटेल, भाजपा से आरके पटेल ने चार-चार सेटों में, बसपा के मयंक ने दो सेटोंं में, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से राम सिंह, कम्युनिष्ट ऑफ इंडिया पार्टी से रामचंद्र सरस, राष्ट्र उदय पार्टी से गुलाब चंद्र, निर्दलीय पंचम, बलवंत, सुरेंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत 26 अप्रैल से शुरू हुई थी। कुल 20 प्रत्याशियों ने 40 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच शनिवार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed