फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बुंदेलखंड में डेढ़ लाख नए बच्चों का होगा दाखिला

बुंदेलखंड में डेढ़ लाख नए बच्चों का होगा दाखिला

Mon, 04 Feb 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड में डेढ़ लाख नए बच्चों का होगा दाखिला
बांदा। बुंदेलखंड के परिषदीय स्कूलों में नए शिक्षा सत्र 2019-20 में डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को दाखिला दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए शासन ने जिलावार लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए ‘शारदा हर दिन स्कूल चलो अभियान’ शुरू किया जाएगा। टीमें दो माह तक घर-घर जाकर बच्चों को चिह्नित करके 1 अप्रैल से उन्हें स्कूल में दाखिला दिलाएंगी।
विज्ञापन


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार ने जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा है कि आउट ऑफ स्कूल के बच्चों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है। परिषदीय स्कूलों में 6 से 14 वर्ष के नए बच्चों को प्रवेश के लिए 30 मार्च तक ‘शारदा स्कूल चलो अभियान’ चलाया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत स्तर पर गठित टीमें घर-घर जाकर बच्चों का रिकार्ड तैयार करेंगी। इसमें नाम, माता, पिता का नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज होगा। खंड शिक्षाधिकारी प्रत्येक सप्ताह टीमों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड में परिषदीय स्कूलों में 10 लाख से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। इनमें बांदा में कक्षा एक से 8 तक के 2,24,105, हमीरपुर में 1,04,597, चित्रकूट में 1,38,606, महोबा में 97,143, जालौन में 1,26,294, झांसी में 1,39,984, ललितपुर में 1,72,116 बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed