{"_id":"67c0a59044fbb6fa4e0ad908","slug":"10-players-selected-for-divisional-trials-banda-news-c-212-1-bnd1004-122809-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंडल ट्रायल के लिए चुने गए 10 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंडल ट्रायल के लिए चुने गए 10 खिलाड़ी
विज्ञापन
कबड्डी खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। हरदोई में अगले माह आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल हुए। इसमें 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया गया।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह व संरक्षक अंकित कुशवाहा की देखरेख में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल कराए गए। कोच कमल सिंह ने बताया कि कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 4 से 6 मार्च तक हरदोई में होनी है। गुरुवार को सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी का ट्रायल लिया गया। इसमें 28 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों का चित्रकूट में मंडल ट्रॉयल के लिए चयन किया गया।
आदित्य कुमार परमार, मोहित, हर्षवर्धन सिंह, प्रिंस कुमार पांडेय,अभय कुमार, हरिओम कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, उमेश कुमार, गोविंद, राजा बाबू व स्टैंड बाई में अंशुल, अंकित, युवराज आदि खिलाड़ियों का चयन हुआ। शुक्रवार को चित्रकूट में ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ी हरदोई जाएंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष नितिन द्विवेदी, सुनील सक्सेना, रेफरी प्रवीण पांडेय अतर्रा सहित तमाम कबड्डी खिलाड़ी मौजूद रहे।