{"_id":"68dac4e6cb817611de0f3ed0","slug":"10-people-were-bitten-by-dogs-at-different-places-in-one-day-banda-news-c-212-1-sknp1006-134100-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एक दिन में 10 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एक दिन में 10 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने काटा
Mon, 29 Sep 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 19 सड़क में घूमते हुए आवारा कुत्तों का झुंड। संवाद
अतर्रा (बांदा)। एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर 10 लोगों को काट लिया। सभी घायलों को उनके परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां उनके एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
अतर्रा निवासी राजाबाबू (75), राकेश (55), अतुल (23), दयाराम (60), प्रभाकर (55) व पचोखर गांव निवासी संदीप (36), सेमरिया गांव निवासी पवन (11) सहित तीन अन्य लोगों ने बताया कि सोमवार को वह लोग काम से अपने घर से जा रहे थे। तभी उन्हें अलग-अलग कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने से वह अपने परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे। यहां सभी को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि अस्पताल में डेढ़ से दो महीने तक का एंटी रैबीज इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन औसतन सात से आठ लोग कुत्ते के काटने से अस्पताल पहुंचते हैं। यहां सभी के लिए इलाज की पूरी व्यवस्था है। बताया कि कुत्ते के काटते ही पहला इंजेक्शन लगाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
इसके बाद तय समय पर क्रमवार डोज दिए जाते हैं। जिससे रोगी पूरी तरह सुरक्षित रहता है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। दूसरी ओर, नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी विजेता गुप्ता ने कहा फिलहाल कस्बे में आवारा कुत्तों को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -