{"_id":"652055464ae1c2e8750d5e54","slug":"10-more-dengue-patients-found-46-examined-banda-news-c-212-1-sknp1006-3182-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डेंगू के 10 और मरीज मिले, 46 की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डेंगू के 10 और मरीज मिले, 46 की हुई जांच
Sat, 07 Oct 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बांदा। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में पहली बार एक दिन में 10 मरीजों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया है। इनको कई दिनों से बुखार आ रहा था। लक्षण डेंगू के होने पर जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पाजिटिव आई। 36 अन्य की भी जांच कराई गई थी, इन्हें भी बुखार की दिक्कत थी। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या भी ज्यादा होने की वजह से ओपीडी के बाहर भीड़ लगी रही।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में शुक्रवार को डेंगू जांच के 46 सैंपल लगाए गए। इनमें 10 मरीजों को डेंगू की पुष्टि की गई। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। ओपीडी में प्रतिदिन 500 के करीब मरीज वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को शहर के गुलाब बाग निवासी लल्लू (35), खैराडा मटौंध निवासी संध्या (17), बंगाली पुरा निवासी नेहा (20), अतर्रा निवासी आलोक (14), छाबी तालाब निवासी रेखा (13), अलीगंज निवासी परी (12), आजाद नगर निवासी मयंक अवस्थी (26), अर्दली बाजार निवासी प्रिया सोनी (18), पैलानी निवासी रामप्रताप (62), स्टेशन रोड निवासी दिलशेर (32) को डेंगू होने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
इनमें संध्या, आलोक, रेखा, प्रिया सोनी, दिलशेर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पैथोलॉजी में 298 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
जिन मोहल्लों में डेंगू मरीज मिल रहे हैं वहां फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। घरों में प्रतिदिन जांच हो रही है। लार्वा मिलने पर नोटिस भी दिया जा रहा है। जागरूक करने को लेकर भी अभियान चल रहा है।
पूजा अहिरवार, जिला मलेरिया अधिकारी