{"_id":"587d086b4f1c1b233aefe883","slug":"10-luxury-vehicles-unloading-black-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लग्जरी वाहनों से काली फिल्म उतराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लग्जरी वाहनों से काली फिल्म उतराई
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
वाहन से काली फिल्म उतारते पुलिस कर्मी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस ने शहर चेकिंग अभियान चलाया। चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतारकर दो हजार रुपये प्रति वाहन जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
सोमवार को कचहरी चौराहा में यातायात निरीक्षक डीपी तिवारी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर 54 वाहनों का चालान किया गया। यातायात निरीक्षक नेे बताया कि 10 लग्जरी वाहनों से काली फिल्म उतारी गई। 1500 व 2000 रुपये प्रति वाहन जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
दोपहिया वाहन चालकों से 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उधर, अलीगंज, बलखंडी नाका, कालवनगंज, मर्दन नाका, सिविल लाइंस व कालूकुआं चौकी प्रभारियों ने भी चेकिंग अभियान के तहत वाहनों के कागजात देखे। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। हालांकि किसी से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद नहीं हुईं। क्षेत्राधिकारी डा.राकेश कुमार मिश्र व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने भ्रमण कर शहर के मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन