फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   10 lakh cheated in the name of appointment to the post of Assistant Professor

Banda News: असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के नाम पर 10 लाख ठगे

Sat, 16 Sep 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 16 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
10 lakh cheated in the name of appointment to the post of Assistant Professor
बांदा। एक महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के कालूकुआं निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह राजनीति विज्ञान से पीएचडी होल्डर है। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंद्ध एक निजी महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीतिक विज्ञान विषय में ऑनलाइन आवेदन किया था। इस आवेदन के करने के बाद उसके मोबाइल नंबर पर हरियाणा के हिसार निवासी नारेंद्र सिन्हा के नाम से एक कॉल आई।
विज्ञापन

उसमें उसने संबंधित महाविद्यालय में नियुक्ति का आश्वासन देकर दो लाख 15 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद उसने कई बार उसने 30 हजार से ढाई लाख रुपये तक खाते में मंगाए। पीड़ित ने
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख रुपये दे दिए, लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। उसने महाविद्यालय में भी जाकर पता किया, लेकिन वहां ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं होना बताया है। अब वह जब उसी नंबर पर रुपये मांगने के लिए कॉल करता है तो आरोपी फोन नहीं उठाता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed