फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   10- fold increase in drug fees protest

दवा फीस में 10 गुनी वृद्धि का विरोध

Mon, 29 Feb 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Mon, 29 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
10- fold increase in drug fees protest
 दवा की दुकान की लाइसेंस फीस में एकमुश्त 10 गुना वृद्धि करने से दवा विक्रेता भड़क उठे हैं। यह बढ़ोत्तरी केंद्र सरकार ने की है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूर्व की फीस तीन हजार रखने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को एसोसिएशन की बांदा-चित्रकूट यूनिट ने कलेक्ट्रेट मेें सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि मौजूदा समय में लाइसेंस फीस तीन हजार रुपये है लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 हजार कर दिया है। यह फीस पंचवर्षीय होती है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश सरकार को यह अधिकार हासिल है कि वह यह फीस तीन हजार रुपये ही बरकरार रखे।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने कहा है कि ऐसा कर दिए जाने से केमिस्ट और ड्रगिस्ट को काफी राहत मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शांतनु ओमर, महामंत्री उमाशंकर रुपौलिहा समेत अमित सेठ सोनू, लल्लन त्रिपाठी, नरेंद्र रावत, संतोष गुप्ता आदि शामिल रहे। सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव ने ज्ञापन प्रदेश सरकार को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed