फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1.66 lakh cusecs of water discharged from Gangau into the Ken River

गंगऊ से केन नदी में छूटा 1.66 लाख क्यूसिक पानी

Sun, 30 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
1.66 lakh cusecs of water discharged from Gangau into the Ken River
उफनाए बरियारपुर वियर की क्रस्टवाल से केन नदी में गिरता पानी। - फोटो : BANDA
बांदा। सीमावर्ती मध्य प्रदेश की घाटियों में हो रही बारिश से गंगऊ और बरियारपुर बांध/वियर और उफना गए। 24 घंटे के दौरान गंगऊ व अन्य से केन नदी में डिस्चार्ज हो रहे पानी में 3314 क्यूसिक पानी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, बरियारपुर से एक लाख 43 हजार 200 क्यूसिक पानी केन नदी में गिर रहा है। नदी का जलस्तर 24 घंटे में एक मीटर और बढ़कर लगभग 102 मीटर के नजदीक पहुंच गया है। यह खतरे के निशान से मात्र दो मीटर नीचे है। डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी डा.एसएस मीणा ने रविवार को शाम नदी जाकर बाढ़ का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को गंगऊ बांध की क्रस्टवाल से उफनाकर 1,62,970 क्यूसिक पानी केन नदी में गिर रहा था। रविवार को सुबह यह बढ़कर 1,66,284 क्यूसिक हो गया। जलस्तर पर पैमाना 225.70 मीटर पर पहुंच गया। उधर, बरियारपुर से 1,43,200 क्यूसिक पानी उफनाकर केन नदी में गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन नदी में जल स्तर काफी बढ़ गया। बांदा भूरागढ़ रेलवे पुल के पास जलस्तर 102 मीटर के नजदीक पहुंच गया। उधर, चिल्ला घाट में यमुना नदी का जलस्तर भी 24 घंटों के दौरान लगभग एक मीटर बढ़ा है। रविवार को यह 93.50 मीटर का पैमाना पार कर गया। यहां खतरे का निशान 100 मीटर पर है।

उधर, हमीरपुर में बेतवा और यमुना दोनों ही नदियों के जल स्तर में लगभग एक-एक मीटर की कमी आई है। रविवार को बेतवा 95.40 और यमुना 95.72 मीटर पर बह रही थी। उधर, सिंचाई प्रखंड तृतीय (बांदा) के सहायक अभियंता कमल किशोर ने बताया कि रविवार को शाम गंगऊ और बरियारपुर वियर का डिस्चार्ज घटने लगा है। रविवार को बांध क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed