फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1.42 crore left in sweater purchases from JAM portal

जैम पोर्टल से स्वेटर खरीद में 1.42 करोड़ बचे

Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
1.42 crore left in sweater purchases from JAM portal
बांदा। परिषदीय स्कूलों में स्वेटर वितरण में जैम पोर्टल व्यवस्था लागू होने से शासन को प्रति स्वेटर 65 रुपये की बचत हुई है। पहले विद्यालयों में शिक्षकों ने 200 रुपये की दर से स्वेटर की खरीद की थी। इस बार जिले मेें 2.17 लाख स्वेटरों की खरीद में 1.42 करोड़ रुपये की बचत हुई। 20 नवंबर से विद्यालयों में स्वेटर का वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर वितरित किया जाना है। शासन ने जैम पोर्टल के माध्यम से खरीदने के आदेश दिए थे। बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से 135 रुपये प्रति स्वेटर की दर पर खरीद हुई है। पहले शिक्षकों द्वारा की जाने वाली खरीद में 200 रुपये कीमत आ रही थी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि 50 हजार स्वेटर की पहली खेप मुख्यालय आ चुकी है। विकास खंड बड़ोखर, नरैनी, बिसंडा आदि में स्वेटर भेजे जा रहे हैं। मौजूदा समय में विद्यालय बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि बच्चों के घर पर या उन्हें विद्यालय बुलाकर स्वेटर का वितरण जनप्रतिनिधियों के हाथों से कराया जाए। यह काम 20 नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed