{"_id":"67dc481c9ef13dca300f944d","slug":"youth-will-fly-towards-progress-with-technical-education-balrampur-news-c-99-1-brp1008-122757-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तकनीकी शिक्षा से तरक्की की उड़ान भरेंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तकनीकी शिक्षा से तरक्की की उड़ान भरेंगे युवा
विज्ञापन
बलरामपुर के आईटीआई विशुनपुर विश्राम में लगी मशीन।-स्रोत: प्रधानाध्यापक
बलरामपुर। आईटीआई में परंपरागत कोर्स के साथ ही अब बदलते परिवेश के आधार पर प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। आधुनिक तकनीकी शिक्षा में जिले के 196 युवाओं को तरक्की की उड़ान भरने का मौका मिलेगा। जिले की दो आईटीआई में आधुनिक सुविधाओं की बढ़ोत्तरी की गई है। दोनों आईटीआई में नए कोर्स तय कर दिए गए हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा व कटराशंकर नगर बलरामपुर में कोर्स बढ़ाए गए हैं। आधुनिक तकनीक पर आधारित व्यवसायों के पाठ्यक्रमों में नवसृजित कोर्स मैकेनक इलेक्ट्रिक, आर्टिजन यूजिंग एडवांस टूल्स, प्लंबर, बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर व इंडस्ट्रीयल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैनीफैक्चुरिंग टेक्ननीशियन व कैम प्रोग्रामर शामिल किए गए हैं।
आईटीआई विशुनपुर विश्राम में मैकेनक इलेक्ट्रिक व्हीकल के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 24, आर्टिजन यूजिंग एडवांस टूल्स के एक वर्षीय पाठ्यक्रम में 20 व प्लंबर के एक वर्षीय पाठ्यक्रम में 48 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईटीआई कटराशंकर नगर में बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 24, इंडस्ट्रीयल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैनीफैक्चुरिंग टेक्ननीशियन के एक वर्षीय पाठ्यक्रम में 40 व कैम प्रोग्रामर के एक वर्षीय पाठ्यक्रम में 40 विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कैंपस से ही मिलेगी नौकरी
आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य मैथिली शरण ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को कम से कम 20 हजार रुपये प्रतिमाह की टाटा कंपनी के विभिन्न अधिष्ठानों में नौकरी दिलाई जाएगी। इसके लिए कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया जाएगा। इन व्यवसायों में प्रशिक्षण पाने वाले सभी विद्यार्थियों को भारत सरकार के एनसीवीटी (नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो सभी जगहों पर मान्य होगा।