{"_id":"6adba186e703ce36800513fd","slug":"youth-should-contribute-to-building-a-developed-india-by-staying-away-from-substance-abuse-balrampur-news-c-99-1-slko1018-156787-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा
Fri, 23 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में कबड्डी खेलती छात्राएं ।-स्रोत : महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम और परंपरागत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बीएल गुप्ता और सीआईटी टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. राजन प्रताप सिंह ने नशे के सामाजिक और शारीरिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। बीकॉम विभाग के डॉ. केके सिंह, भूगोल विभाग के डॉ. विनीत कुमार, समाजशास्त्र विभाग की डॉ. सीमा पांडेय और एनएसएस द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और राष्ट्र की प्रगति में बाधक है। एनएसएस के स्वयंसेवक सुरभि, राफिया, सूची चौधरी, अभिषेक मिश्रा, वंशिका तिवारी और सपना ने नशामुक्त समाज तथा विकसित भारत-2047 विषय पर विचार रखे। सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रथम इकाई के कार्यक्रमाधिकारी डॉ. अनुज सिंह ने किया।
इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में टीम ए ने जीत हासिल की। विजेता टीम में दीपा, श्रेया सिंह, अंतिमा, महिमा पाठक, रिया पांडेय, अंकित तिवारी और नैंसी पांडेय शामिल रहीं। उपविजेता टीम बी में नेहा, रोमन मिश्रा, प्रतीक्षा शुक्ला, रोशनी, मधु, कोमल और रीना ने हिस्सा लिया। आयोजन में पूर्व स्वयंसेवक लवकुश यादव और रईस का विशेष योगदान रहा। अंत में राष्ट्रगान और नशामुक्ति संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।