फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth injured in road accident dies during treatment

Balrampur News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 29 Apr 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 29 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment
बलरामपुर। जैतापुर-पचपेड़वा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बहराइच में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मृतक रतनपुर पश्चिमडीह गांव स्थित अपने घर से टहलने के लिए सड़क पर निकला था। युवक की मौत के परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

ग्रामवासी विजय प्रकाश, उत्तम चौधरी, सुरेंद्र चौधरी व लल्लन आदि ने बताया कि गौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पश्चिमडीह निवासी ओमप्रकाश (44) शनिवार की रात करीब दस बजे घर से टहलने के लिए सड़क पर आया था। गांव के पास ही जैतापुर-पचपेड़वा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत गंभीर होने पर बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा तेज नरायन गुप्त ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...अब बच्चों की पढ़ाई कैसे हो पाएगी
मृतक की पत्नी मंजू, पुत्र प्रिंस, मनीष एवं पुत्री सपना चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी मंजू बदहवासी में बस यही कह रही है कि अब बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा कौन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed