{"_id":"60ce18328ebc3e356749607d","slug":"youth-dies-in-assault-balrampur-news-lko5832142137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पिपराराम गांव में गत शुक्रवार को मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात है।
कोतवाल उतरौला पंकज सिंह ने बताया कि पिपराराम गांव में शुक्रवार सुबह भोला नित्यकर्म करके घर लौट रहे थे। रास्ते में विपक्षी रामदेव के भतीजे शिवाकांत ने कुत्ता भगाने के लिए ईंट फेकी।
ईंट गंदे पानी में गिरी तो पानी के छीटें भोला के ऊपर पड़ गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए। मारपीट में एक पक्ष के रामदेव, अनोखी देवी व शिवाकांत घायल हो गए।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के भोला, शिवकरन, धर्मेन्द्र व जितेन्द्र को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल रामदेव को जिला अस्पताल से पहले बहराईच और बहराइच से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
शनिवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में रामदेव की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।