{"_id":"6aeb685fd997df233b09fc01","slug":"youth-arrested-with-a-handgun-and-cartridges-during-vehicle-checking-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157440-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वाहन चेकिंग के दौरान तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वाहन चेकिंग के दौरान तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Wed, 04 Nov 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुलसीपार्क निवासी गौरव प्रताप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। साथ ही उसकी पल्सर मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है।
सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मंगलवार को गेल्हापुर बंधे के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी गोविंद यादव, वीरन प्रसाद, मुक्तेश्वर यादव और श्रीप्रकाश त्रिपाठी शामिल रहे। संवाद