फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth and eco clubs will be formed in 169 inter colleges

Balrampur News: 169 इंटर कॉलेजों में गठित होंगे यूथ व इको क्लब

Thu, 19 Sep 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Youth and eco clubs will be formed in 169 inter colleges
बलरामपुर के सीएमएस इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में मौजूद ​शिक्षक।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को इंटर काॅलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई। कॉलेजों में यूथ व इको क्लब का गठन कर युवाओं से जुड़ी गतिविधियों को नियमित तौर पर कराने को कहा गया है। साथ ही सड़क हादसों को लेकर जागरूकता लाने के लिए कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश गुप्त ने माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न प्रस्ताव देने को कहा है, ताकि माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति को बेहतर बनाया जा सके। साथ ही जर्जर स्कूलों को लेकर रिपोर्ट मांगी गई। विद्यालयों में पौधारोपण, इंस्पायर अवार्ड सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नई शिक्षा नीति के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा देने पर भी बल दिया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने कहा कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत सभी राजकीय स्कूल स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर लैब से आच्छादित हैं, इनका उपयोग छात्र हित में होना चाहिए। सभी कॉलेजों में यूथ क्लब, इको क्लब, रोड सेफ्टी क्लब के गठन का निर्देश दिया। साथ ही कौशल विकास मिशन एवं व्यावसायिक शिक्षा की समीक्षा करते हुए नियमित कक्षाएं संचालित कराए जाने को कहा। बैठक में सिटी मांटेसरी स्कूल के प्रधानाचार्य केपी यादव, आशीष मौर्या, नित्यानंद चतुर्वेदी, सुधीर पांडेय, चंदन पांडेय, अशोक पांडेय,राकेश सिंह, रेखा देवी, साधना पांडेय व मनीराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed