फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   young man set himself on fire by sprinkling petrol near police chowki in Balrampur got severely burnt

UP News: पुलिस चौकी के पास युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा; लखनऊ रेफर

Mon, 17 Feb 2025 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 04:54 PM IST
सार

बलरामपुर में युवक ने पुलिस चौकी के पास खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
young man set himself on fire by sprinkling petrol near police chowki in Balrampur got severely burnt
अनिल कुमार यादव उर्फ टिंकू एवं जानकारी देतीं भाभी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बलरामपुर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शनिवार की रात करीब 10.30 बजे महदेया पुलिस चौकी के पास एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लाग ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने के चक्कर में पुलिस चौकी पर तैनात दीवान औरंगजेब भी झुलस गया। पुलिस ने उसे जिला संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। वहां हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मामला श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के मुजहनी गांव का है। गांव निवासी अनिल कुमार यादव उर्फ टिंकू (30) शनिवार रात करीब 8 बजे घर निकला था। रात करीब 12 बजे पुलिसवाले घर आए। बताया कि अनिल को चोट लगी है। घर में उसकी बुआ सोना देवी थीं। करीब 12.30 बजे चार पहिया से पुलिस आई। बुआ को यह बताकर लेकर चली गई, कि अनिल झुलस गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

अनिल की भाभी मंजू देवी ने बताया कि लखनऊ से किसी का फोन रविवार को आया कि उनकी बुआ और देवर अनिल मेडिकल कॉलेज में हैं। अनिल ने तेजाब डाल लिया है। वह गले तक झुलस गया है। उसका इलाज चल रहा है। सब ठीक है। आप परेशान न हों। बुआ साथ में हैं। बुआ सोना देवी से बात करा दी। अनिल की भाभी ने इतना जरूर बताया कि किसी बात को लेकर अनिल शनिवार की रात घर से बाहर गया था।  
 
विज्ञापन

पत्नी छोड़कर जा चुकी... चार साल का है बेटा

अनिल की शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी साथ छोड़कर चली गई है। चार साल का बेटे की देखभाल वही कर रहा है। उसके माता-पिता का भी निधन हो चुका है। पत्नी के मामले से वह काफी परेशान रहता था। 

अनुमान है कि वह पत्नी के मामले में ही पुलिस के पास गया था, या कोई और बात है। पुलिस के मुताबिक अनिल ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट एक साल पहले दर्ज कराई थी, जिसमें उसकी पत्नी को बरामद कर एसडीएम न्यायालय पर पेश किया गया। जहां पर पत्नी के बयान पर कार्रवाई हुई थी, उसमें उसकी पत्नी दूसरे वाले व्यक्ति के साथ ही चली गई थी। 
 
विज्ञापन

कुछ दिन पहले एक व्यक्ति से हुआ था विवाद 

पुलिस उपाधीक्षक उतरौला राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी के विवाद तो था ही, अनिल का एक व्यक्ति वहीद से भी कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। जिसमें शिकायत पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। पत्नी से विवाद के बाद से अनिल अवसाद में रहता था, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर उसने पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया, एक दीवान भी झुलस गया है। युवक करीब 12 फीसदी झुलस गया है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। उसके ठीक होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस को दिए गए हैं निर्देश 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि युवक के झुलसने के मामले में पुलिस को उसके इलाज का निर्देश दिया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट सीओ से मांगी गई है। बताया जा रहा है कि युवक पत्नी के साथ छोड़ जाने से अवसाद में था और नशे का आदी हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed