फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Young man got second marriage, gave tripal talak to first wife

युवक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी को दिया तीन तलाक

Mon, 14 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Young man got second marriage, gave tripal talak to first wife
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में युवक ने दूसरी शादी रचाकर पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेखुइया निवासी नाजिया सिद्दीकी ने उतरौला कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका निकाह तीन वर्ष पहले ग्राम पिपरा राम निवासी इफ्तिखार अहमद के साथ हुई थी। कुछ समय साथ रहने के बाद पति रोजी कमाने के लिए परदेश चला गया। अभी तीन महीने पहले नाजिया को पता चला कि इफ्तिखार ने परदेश में दूसरी महिला के साथ निकाह कर लिया है।
विज्ञापन

पिछले महीने जब इफ्तिखार घर आया तो पीड़िता ने शौहर से दूसरी शादी के बारे में पूछा। शौहर भड़क गया और उसने पीड़िता को तीन तलाक देकर घर से निकल दिया। पिछले महीने पीड़िता एक बार फिर ससुराल पहुंची तो शौहर ने उसे मारा-पीटा और घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल उतरौला डॉ. उपेन्द्र राय ने बताया कि नाजिया की तहरीर पर शौहर इफ्तिखार अहमद के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed