फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   You will get sanitary pad from ATM by inserting five rupee coin

Balrampur News: पांच का सिक्का डालने पर एटीएम से मिलेगा सेनेटरी पैड

Sun, 01 Dec 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 01 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
You will get sanitary pad from ATM by inserting five rupee coin
बलरामपुर। छात्राओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर जिले के एमएलके महाविद्यालय में नई पहल शुरू की जा रही है। छात्राओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए महाविद्यालय में सेनेटरी पैड एटीएम लगवाने की कवायद शुरू हो गई है। इससे महाविद्यालय की 3000 छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

छात्राओं को होने वाली समस्याओं को लेकर सरकार की तरफ से जहां कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, वहीं अब शिक्षण संस्थानों में इसको लेकर गंभीरता बरती जा रही है। छात्राओं को महावारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और सेनेटरी पैड का प्रयोग करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। महावारी को लेकर छात्राओं में किसी तरह का संकोच न हो, इसके लिए विद्यालय में लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड की उपयोगिता को देखते हुए एमएलके महाविद्यालय प्रशासन ने एटीएम लगवाने का निर्णय लिया है। महाविद्यालय के वाणिज्य, कला व विज्ञान संकाय तथा कॉमन रूम में सेनेटरी पैड एटीएम लगाया जाएगा। एटीएम लगाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने मुंबई की एक संस्था से बात की है। प्रयोग के रूप में एक एटीएम के लिए संस्था को धनराशि भी भेज दी गई है। जल्द ही तीन अन्य एटीएम के लिए भी डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन

100 पैड की क्षमता वाला है एटीएम
- महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि एटीएम में कोई भी छात्रा पांच रुपये का सिक्का डालकर एक सेनेटरी पैड प्राप्त कर सकेगी। एटीएम के अंदर एक बार में 100 सेनेटरी पैड रखने की क्षमता होगी। पैड समाप्त होने के बाद फिर दूसरा बंडल रखवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एक सेनेटरी पैड की कीमत नौ रुपये से अधिक है, लेकिन छात्राओं को छूट पर पैड उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed