फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Worship of Sixth Maiya by offering Arghya to Astachal Sun

अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर हुई छठी मैय्या की पूजा

Wed, 10 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Worship of Sixth Maiya by offering Arghya to Astachal Sun
बलरामपुर के झारखंडी मंदिर स्थित सरोवर में डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। डाला छठ पूजा के तीसरे दिन बुधवार की शाम महिलाएं नदियों व पवित्र सरोवरों पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैय्या की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर घर में सुख- समृद्धि, पति की लंबी आयु, पुत्र की प्राप्ति व सुंदर काया पाने के लिए सूर्य देव की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना किया।
विज्ञापन

छठ की पूजा को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह रहा। व्रती महिलाओं के परिवारीजन भी पूजन सामग्री, मिष्ठान, फल, मेवा व अन्य सामग्री के साथ जल में खड़े होकर सूर्य देव व छठी मैय्या की पूजा-अर्चना किया। 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद डाला छठ पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन

कार्तिक मास शुक्ल की छठी तिथि को श्रद्धालुओं ने छठ पूजा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। पर्व की शुरुआत पहले दिन नहाय खाय के साथ हुई। दूसरे दिन खरना मनाया गया। महिलाओं ने भोर पहर में ही स्नान कर निर्जला व्रत शुरु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे से ही नदियों व पवित्र सरोवरों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। छठी मैय्या की पूजा कर व्रती महिलाओं ने अपने परिवार के लोगों की निरोगी काया, अखंड सुहाग, संतान प्राप्ति व सुख-समृद्घि का आशीर्वाद मांगा।
नगर के झारखंडी मंदिर स्थित पवित्र सरोवर के साथ-साथ बलरामपुर चीनी मिल के पावर प्लांट सरोवर, राप्ती नदी के सिसई घाट, शुगर कंपनी तुलसीपुर व बजाज चीनी मिल इटईमैदा सहित नदियों व पवित्र सरोवरों में व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर पूरे विधि-विधान के साथ छठी मैय्या की पूजा-अर्चना की।

व्रती महिलाओं ने छठी माता से पति की लंबी आयु व पुत्र प्राप्ति की प्रार्थना की। व्रती महिलाओं के साथ परिवार के लोगों ने पूजन सामग्री, मिष्ठान, फल, मेवा व अन्य सामग्रियों के साथ पवित्र जल में खड़े होकर सूर्य देव व छठी मैय्या की पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ की। 11 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed