{"_id":"63596d560da3437f9e026c23","slug":"worship-done-on-annakoot-devotees-gathered-in-bhandara-balrampur-news-lko6543417186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नकूट पर हुआ पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नकूट पर हुआ पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में चल रहे श्री हनुमत जयंती महोत्सव का समापन बुधवार को अन्नकूट भंडारे के साथ हुआ। छह दिवसीय महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा के साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या, मथुरा व वृंदावन के तमाम साधु-संतों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मणिराम दास छावनी अयोध्या के पीठाधीश्वर व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष स्वामी नृत्य गोपाल दास से जुड़े इस हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ 21 अक्तूबर को रुद्राभिषेक के साथ किया गया था। छह दिन तक चले महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा, प्रवचन, सुंदरकांड पाठ, बजरंगबली का जन्मोत्सव तथा सूर्य ग्रहण पर श्रीराम नाम संकीर्तन किया गया।
बुधवार को होत्सव के अंतिम दिन शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी और मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत स्वामी कमल नयन दास शास्त्री ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर अन्नकूट भंडारे का शुभारंभ किया। हनुमान गढ़ी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास ने अतिथियों को रामनामी वस्त्र एवं श्रीराम चरित मानस भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन
अन्नकूट भंडारे में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, कुसुम चौहान, पवन शुक्ल सहित तमाम श्रद्धालु शामिल हुए। देर रात तक चले भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री हनुमत जयंती महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को श्री रामाकृष्णा इंटरनेशनल संस्था की तरफ से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ महंत मिथलेश नाथ योगी, सदर विधायक पल्टूराम व महंत महेंद्र दास ने फीता काटकर किया। शिविर में 832 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं।