फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Workers should take the schemes to the public

Balrampur News: योजनाओं को जनजन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Tue, 06 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Workers should take the schemes to the public
बलरामपुर के गैसड़ी ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करती भाजपा महिला मोर्चा की राष्
गैसड़ी (बलरामपुर)। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर गैसड़ी ब्लॉक परिसर में मंगलवार को लोकसभा स्तरीय सोशल मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता व नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीतने के लिए सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि जनहित में मोदी सरकार की तरफ से तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। एक जिला एक उत्पाद, जनधन, उज्जवला व आयुष्मान योजना का लाभ पात्रों को मिल रहा है। कहा कि इतनी सारी योजनाएं होने के बाद भी अगर हम उसे जनजन तक न पहुंचा पाएं तो हम सभी का दुर्भाग्य होगा।
विज्ञापन

नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ने भी केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयाेजन पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सबसे अधिक फालोवर वाले सोशल मीडिया कार्यकर्ता व भाजपा जिला महामंत्री रवि मिश्रा को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पल्टूराम, एमएलसी पदमसेन चौधरी, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह शक्ति एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed