फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Workers should inform the public about the party's policies

Balrampur News: पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराएं कार्यकर्ता

Sun, 17 Dec 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Workers should inform the public about the party's policies
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक रविवार को सपा कार्यालय लोहिया भवन में हुई। सपा के प्रदेश महासचिव व बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान ने बूथवार समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए टिप्स दिए। चुनाव जीतने के लिए बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मणिक लाल कश्यप ने प्रदेश महासचिव का स्वागत करते हुए बूथ कमेटी व सेक्टर प्रभारियों का परिचय कराया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए तमाम कार्य कर रही है। वोट पड़ने से पहले बूथ लेवल पर संगठन को इतना मजबूत कर लिया जायेगा कि पार्टी सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी। बूथ स्तर पर अच्छा काम करने वाले सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षों का सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने किसानों, गरीबों, नौजवानों व महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चला रखी थीं। भाजपा सरकार आने पर यह सभी योजनाएं बंद कर दी गई हैं। दोबारा सपा की सरकार आने पर योजनाओं का संचालन शुरु कर दिया जाएगा। बैठक को पूर्व विधायक अब्दुल मसूद खान, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, जिला उपाध्यक्ष इकबाल जावेद फ्लावर, जिला महासचिव नरसिंह पाल यादव, संजय तिवारी व राम दयाल यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सपा मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव, जुगुल किशोर पाल, सैय्यद इंजीनियर खान, सफीउल्लाह खान, महेंद्र विक्रम अकेला, कृष्ण कुमार यादव सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed