फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   worker going to napal from gujarat dead in bus

बस में मृत मिला गुजरात से नेपाल जा रहा कामगार

Sun, 24 May 2020 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
worker going to napal from gujarat dead in bus
worker going to napal from gujarat dead in bus - फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर)। अहमदाबाद गुजरात से सिद्धार्थनगर होते हुए बस से नेपाल राष्ट्र जा रहे प्रवासी की रविवार भोर त्रिलोकपुर के पास मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नेपाल राष्ट्र के प्रशासन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा बृजेश सिंह ने बताया कि गत 22 मई को गुजरात के अहमदाबाद से नेपाली कामगारों को लेकर दो बस सिद्धार्थनगर जनपद के नेपाल बॉर्डर पर स्थित बढ़नी तहसील के लिए रवाना हुई थी। रविवार भोर में दोनों बस बलरामपुर-सिद्धार्थनगर सीमा पर त्रिलोकपुर पहुंची। इसी बीच पता चला कि बस में एक नेपाली नागरिक मृत पड़ा है। बस के चालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर कोरोना संबंधित सुरक्षा किट का उपयोग करते हुए सीएचसी पचपेड़वा के अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार ने मृतक का शव बस से नीचे उतारकर सील कराया। बस के एक अन्य यात्री ने मृतक की पहचान कृष्णा गिर्रे निवासी लुंबिनी नेपाल के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तुलसीपुर सीओ शिव प्रसाद तथा सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने नेपाल प्रशासन से वार्ता कर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस को मृतक का शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed