{"_id":"64e4f3a8b6fc9dfa230d0e7b","slug":"women-will-do-counseling-to-eradicate-malnutrition-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2084-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कुपोषण मिटाने के लिए काउंसिलिंग करेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कुपोषण मिटाने के लिए काउंसिलिंग करेंगी महिलाएं
Tue, 22 Aug 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के डीपीआरसी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद महिला पंचायत सहायक।
बलरामपुर। डीपीआरसी सभागार में सोमवार को मातृत्व एवं शिशु पोषण अभियान को लेकर जिला स्तरीय टेली काउंसलर का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यूनिसेफ एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व व शिशु पोषण के कई बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन प्रशिक्षण में 36 महिला पंचायत सहायक शामिल हुई।
प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप ने किया। प्रशिक्षक डॉ. अनुराग चतुर्वेदी, समरेश सेन गुप्ता व डॉ. शरद ने कुपोषण से बचने के लिए गर्भवती व नवजात को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार, पोषण की कमी से होने वालीं बीमारियाें, सैम एवं मैम बच्चों को चिन्हित करने का तरीका और हैलो दीदी कार्यक्रम आदि के संबंध में जानकारी दी।
प्रशिक्षक ने कहा कि अब महिला पंचायत सहायक गांव में कुपोषण दूर करने के लिए काउंसलर का कार्य करेंगी। पंचायत सहायक फोन के माध्यम से गांवों में गर्भवती व धात्री महिलाएं को कुपोषण के बारे में जागरूक करेंगी। डीपीएम ने बताया कि डीपीआरसी में तीन दिनों तक प्रशिक्षण चलेगा। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए पंचायत सहायकों को 100 रुपये यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शिवांगी गिरि, मंशा देवी, शालिनी श्रीवास्तव, हेमा मौर्य, नीलम देवी, कीमती देवी, अर्चना वर्मा, विजय लक्ष्मी व संजू यादव सहित 36 पंचायत सहायक मौजूद रहीं।