फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women standing in line leaving the stove for manure

खाद के लिए चूल्हा-चौका छोड़ लाइन में लगी महिलाएं

Mon, 27 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women standing in line leaving the stove for manure
बलरामपुर। पर्याप्त स्टाक के दावे के बाद भी जिले में यूरिया खाद की कमी किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। किसानों के साथ ही अब यूरिया की किल्लत दूर करने की कवायद में घर परिवार की महिलाएं भी हलकान हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्हें चौका चूल्हा छोड़कर यूरिया पाने के लिए भोर चार बजे से लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके बावजूद नंबर आने तक स्टाक खत्म हो जाने के कारण हताश निराश हो खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। परेशान किसानों ने प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए वर्तमान में यूरिया खाद की जरूरत हर किसान को है। साधन सहकारी समितियों पर खाद की कमी का फायदा उठाकर निजी दुकानदार इसे महंगे दामों में बेंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राधिका, चिनके, मो. आलम, सुशीला, शिवमती, रीता व मालती आदि ने बताया कि आस पास की किसी भी साधन सहकारी समिति में यूरिया आने की खबर के बाद एक बोरी खाद पाने के लिए घर की महिलाओं को सुबह चार बजे से ही समिति की दुकान पर लाइन में लगाना पड़ता है।
पीड़ितों को कहना है कि पांच से छह घंटे लाइन में खड़े होने के बाद भी मात्र एक बोरी यूरिया खाद ही मिल पाती है। समिति के कर्मी स्टॉक कम मिलने के कारण जरूरत के इतर एक से दो बोरी यूरिया ही लोगों को देकर परेशानी बढ़ा रहे हैं।
क्षेत्रीय किसानों ने यूरिया की किल्लत को शीघ्र दूर कराने की गुहार मुख्यमंत्री तथा डीएम से लगायी है। दूसरी तरफ जिला कृषि अधिकारी आरपी राना जिले में यूरिया का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा करते है।

उन्होंने बताया कि आवंटन के हिसाब से सहकारी समितियों को यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है। जिस इलाके में किसानों को मांग के अनुरूप यूरिया न मिलने की शिकायत सामने आयी है वहां संचालित सहकारी समिति के स्टाक की जांच पड़ताल करायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed