{"_id":"5de7e83d8ebc3e549f34987d","slug":"women-pledge-to-ban-alcohol-balrampur-news-lko4959085113","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने शराबबंदी का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने शराबबंदी का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को शराब के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया। महिलाओं ने लोगों को शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया है।
स्वयं सहायता समूह ग्राम सभा बसावन बनकट की महिलाओं ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूह की सदस्य सीतापती, रूपा देवी, गुलाबा, शांति, रेखा, सुनीता, बासमती, कृष्णा, विद्यावती, रामावती, मुन्नी, सुकना, शारदा, अनारकली व सुमरिता आदि ने कहा कि शराब के चलते तमाम परिवारों की आर्थिक स्थिति तबाह होती जा रही है।
परिवार का सामाजिक स्तर भी गिरता जा रहा है। पढ़ाई-लिखाई के बजाए बच्चों से रोजीरोटी कमाने के लिए दायित्व सौंपे जा रहे हैं। इस मुहिम के खिलाफ अब महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी। गांव-गांव जाकर लोगों को शराब से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करेंगी। महिलाओं ने प्रभारी निरीक्षक आबकारी त्रिवेणी प्रसाद मौर्य से भी सहयोग मांगा है। आबकारी निरीक्षक ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।