फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Women Empowerment: Coriander from Terai is enhancing the taste of vegetables in Indore

महिला सशक्तीकरण : इंदौर में सब्जी का जायका बढ़ा रही तराई की धनिया

Tue, 03 Sep 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 03 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women Empowerment: Coriander from Terai is enhancing the taste of vegetables in Indore
बलरामपुर के सिरसिया गांव में बना पालीहाउस।-संवाद
चार समूहों की 60 महिलाओं को स्वावलंबी बनने की पूरी हुई ख्वाहिश, सोलर ड्रायर बना सहारा
विज्ञापन

फलों, सब्जियों व फूलों को विशेष तरीके से सुखाकर बना रहीं गुणवत्तापरक
बलरामपुर। कहावत है कि गरीबी के समंदर को पार करने की ख्वाहिश हो तो तिनका भी सहारा बन जाता है। कुछ ऐसा ही सदर ब्लॉक के सिरसिया गांव के आसपास की 60 गरीब महिलाओं ने सोलर ड्रायर से करके दिखाया है। जब महिलाओं ने अपने पैरों पर खड़े होने की ठानी तो राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) का भी सहारा मिला।
सदर ब्लॉक के सिरसिया गांव के आसपास की 60 महिलाओं ने चार स्वयं सहायता समूह बनाया। स्वावलंबी बनने का सपना संजोए महिलाओं को एनआरएलएम से सोलर ड्रायर लगाने की सलाह दी गई। समूह की महिलाओं को स्टार्टअप कास्ट के रूप में 2500-2500 रुपये, आरएफ फंड से 15000-15000 रुपये और सीसीएल फंड से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की मदद करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

एक समूह की रेखा मौर्या ने काम के लिए हाथ बढ़ाया तो एनआरएलएम से जुलाई 2023 में 85 हजार रुपये का सोलर पैनल व पॉलीहाउस का निर्माण कराया गया। बाजार से फल में केला, आम, सेब व अंगूर, सब्जी में हरी मिर्च, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, लहसुन, अदरक, भिंडी, धनिया, पालक, मेथी व सोया एवं फूल में गुलाब, मैरीगोल्ड व अपराजिता को खरीदकर सोलर ड्रायर से सुखा करके गुणवत्तापरक बनाया जाता है। पॉलीहाउस में फलों, सब्जियों व फूलों को रखने की रैक बनी है। दो छोटे-छोटे सोलर से चलने वाले पंखे लगे हुए हैं, जिसे सुखाने में प्रयोग किया जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद शुरू कराया गया काम
एनआरएलएम के जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि चार समूहों की महिलाओं को सोलर ड्रायर का प्रशिक्षण दिलाकर कारोबार शुरू कराया गया है। रेखा मौर्या की पहल पर समूह की महिलाओं को सोलर ड्रायर का काम दिलाया जा रहा है। अन्य समूहों की महिलाओं को भी जोड़ा जा रहा है।


मध्य प्रदेश के इंदौर में भेजी जाती है पैकिंग
सोलर ड्रायर में सुखाकर तैयार किए जाने वाले प्रोडक्ट की पैकिंग कराकर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से मध्य प्रदेश के इंदौर भेजा जा रहा है। रेखा ने 11 किलोग्राम हरी धनिया सुखाकर 1800 रुपये की कमाई की है। आम की खटाई सुखाई गई है, जिसे बाहर भेजने की तैयारी की जा रही है। -मंजू त्रिवेदी, डीसी एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed